HomeHindi Newsबारबाडोस से वतन वापसी के लिए रवाना हुई वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया

बारबाडोस से वतन वापसी के लिए रवाना हुई वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया

t20 विश्व कप 2024 की चैंपियन टीम भारत अब बारबाडोस से वतन वापसी के लिए निकल चुकी है। भारतीय टीम ने 29 जून को t20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला जीता था, लेकिन बारबाडोस में हरिकेन तूफान की वजह से फ्लाइट नहीं चल पा रही थी इसी वजह से अब चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया वापस वतन लौट रही है।

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने ट्रॉफी के साथ तस्वीर की पोस्ट

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने फ्लाइट में अंदर से ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर साझा की है जिसमें आई एम कमिंग होम कैप्शन डालकर तस्वीर पोस्ट की है और वतन वापसी के लिए भारतीय टीम तैयार है और फ्लाइट में बैठ चुकी है।

https://www.instagram.com/p/C89CARUA1W8/?igsh=OHZqdzM3cjFscG8w

आपको बता दें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस पूरे t20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। तो वही सूर्यकुमार यादव ने भी दमदार पारियां खेली और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों ही खिलाड़ियों की वजह से भारत चैंपियन बन सका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments