More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsलोकतंत्र सेनानियों को बुलाया सीएम आवास.. विष्णु देव साय की अनूठी पहल

    लोकतंत्र सेनानियों को बुलाया सीएम आवास.. विष्णु देव साय की अनूठी पहल

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में पहुंचे। आपातकाल की 49वीं वर्षगांठ पर आयोजित सम्मान समारोह में लोकतंत्र सेनानियों को सपरिवार मुख्यमंत्री निवास में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खाद्यमंत्री दयालदास बघेल, विधायक पुन्नूलाल मोहले भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    सीएम साय ने आपातकाल में किए गए संघर्ष के लिए लोकतंत्र सेनानियों के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे ही योद्धाओं के कारण आज लोकतंत्र जिंदा है। उस समय की तानाशाही सरकार ने बहुत जुल्म किए, लेकिन जनता के आगे उनकी एक न चली।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments