HomeHindi Newsनिर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने ओमान के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी...

निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड ने ओमान के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

इंग्लैंड और ओमान की टीम के बीच t20 विश्व कप 2024 का 28वा मुकाबला एंटिगा के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड की टीम के लिए आज का मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। अगर इंग्लैंड की टीम आज का मुकाबला जीत जाती है तो सुपर 8 की रेस में बनी रहेगी।

इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो आज रीस टॉपली को आज शामिल किया गया है। वहीं ओमान की टीम की बात की जाए तो फैयाज बट की टीम में वापसी हुई है। ओमान की टीम की कोशिश यही रहेगी कि इंग्लैंड की टीम को कड़ी टक्कर दे ताकि वर्ल्ड कप में उनकी एक साख बन सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments