विजयवाड़ा में एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पवन कल्याण समेत कई नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ लेने के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया और दोनों नेता गले लग गए। नायडू की पार्टी टीडीपी एनडीए में शामिल है और केंद्र सरकार को समर्थन दे रही है।


