More
    HomeHindi Newsराहुल ने भगवान जगन्नाथ के अपमान पर घेरा.. पीएम मोदी ने गिनाए...

    राहुल ने भगवान जगन्नाथ के अपमान पर घेरा.. पीएम मोदी ने गिनाए कारनामे

    चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब सभा की तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा में रैली करने पहुंचे। मोदी ने जहां खुद की सरकार की फ्यूचर प्लानिंग बताई तो राहुल ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। उनके निशाने पर बीजेडी भी रही। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के एक नेता ने कहा है कि भगवान श्री जगन्नाथ नरेंद्र मोदी के भक्त हैं। ये बीजेपी के अहंकार का सबूत है। गौरतलब है कि बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा ने यह बयान जुबान फिसलने के कारण दिया। इसके पश्चाताप स्वरूप उन्होंने 3 दिन का उपवास भी रखा था।

    भाजपा के लिए काम करते हैं नवीन पटनायक

    ओडिशा के बालासोर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि ओडिशा में बीजेपी है और बीजेडी है। ये दोनों मिली हुई पार्टियां हैं, ये दोनों एक जैसी पार्टियां हैं। इनकी यहां पर साझेदारी है। मैं भाजपा के खिलाफ लड़ता हूं। मेरे खिलाफ भाजपा ने 24 मामले दर्ज किए और 2 साल की जेल करवा दी, मेरी सदस्यता ले ली गई। 50 घंटे तक मेरे साथ ईडी ने पूछताछ की लेकिन यहां के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं। अगर सच में वे भाजपा के खिलाफ लड़ते हैं तो उनका घर क्यों नहीं लिया गया? उनकी सदस्यता क्यों नहीं ली गई?

    कट्टर भ्रष्टाचार पार्टी से जुड़ गई है कांग्रेस

    पंजाब के होशियारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। 60 साल तक कांग्रेस ने जो कारनामे किए हैं, ऐसा लगता है कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी कर ली है। अब ऐसा लगता है कि कांग्रेस के साथ एक और कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी भी जुड़ गई है। यहां तो आमने-सामने लडऩे का ड्रामा कर रहे हैं, दिल्ली में एक साथ चुनाव लड़ रहे। ये झूठवादी पार्टी की पहली सरकार कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में बनी थी। इसलिए इन्होंने भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस से भ्रष्टाचार के पाठ बराबर पढ़ लिए हैं। ये भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस की गोद से कट्टर भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं। ये लोग कहते थे कि पंजाब को नशा मुक्त करेंगे, लेकिन इन्होंने आते ही नशे को अपनी कमाई का साधन बना दिया है। दिल्ली के शराब घोटाले को पूरी दुनिया जान चुकी है। आज दिल्ली से लेकर पंजाब तक इनके कारनामे दुनिया देख रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments