More
    HomeHindi Newsमणिपुर और असम में चक्रवात रेमल का असर.. केरल में भी झमाझम

    मणिपुर और असम में चक्रवात रेमल का असर.. केरल में भी झमाझम

    मणिपुर में चक्रवात रेमल के प्रभाव के कारण इम्फाल में लगातार बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलजमाव शुरू हो गया है और नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं असम के गुवाहाटी में चक्रवात रेमल के प्रभाव के कारण तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई है। शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंबे उखड़ गए। केरल के एर्नाकुलम में भी भारी बारिश के कारण शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हुआ।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments