More
    HomeHindi Newsधोनी के रिटायरमेंट को लेकर सामने आई बड़ी खबर

    धोनी के रिटायरमेंट को लेकर सामने आई बड़ी खबर

    आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले साल की चैंपियन टीम थी। लेकिन इस साल ऋतुराज की कप्तानी में क्वालीफाई भी नहीं कर सकी। और अब खबर आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी जिनको लेकर आईपीएल की शुरुआत से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है, लेकिन अब खबर आ रही है कि धोनी ने अभी तक किसी को भी नहीं बताया है कि वह आईपीएल को छोड़ने वाले हैं वह इस पर फैसला आने वाले कुछ समय में लेंगे।

    अगले कुछ महीनो में रिटायरमेंट को लेकर फैसला ले सकते हैं धोनी

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो धोनी अगले साल आईपीएल में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर किसी को भी कोई खबर नहीं है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आने वाले कुछ महीनो में महेंद्र सिंह धोनी अपने रिटायरमेंट को लेकर फैसला ले सकते हैं। अब वो अगला आईपीएल खेलेंगे या उनका यह आखिरी आईपीएल सीजन था यह तो वक्त बताएगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments