HomeHindi Newsस्पिनर्स के खिलाफ बेहद शानदार हैं RCB के इस खिलाड़ी के आंकड़े

स्पिनर्स के खिलाफ बेहद शानदार हैं RCB के इस खिलाड़ी के आंकड़े

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का प्रदर्शन आईपीएल के सेकंड हाफ में काफी शानदार होता जा रहा है और उसकी कहीं ना कहीं एक कड़ी रजत पाटीदार से भी जुड़ी हुई है। पहली कड़ी विराट कोहली है तो दूसरी कड़ी रजत पाटीदार है क्योंकि रजत पाटीदार लगातार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए रन बना रहे हैं। और जिस अंदाज में रन बना रहे हैं वह टीम के लिए जीतने वाले रन साबित हो रहे हैं।

इस सीजन में रजत पाटीदार जिस तरीके से स्पिनर्स के खिलाफ बड़े-बड़े छक्के लग रहे हैं उससे लगातार फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स यह कह रहे हैं कि रजत पाटीदार स्पिन खेलने वाले इस वक्त भारत के सबसे अच्छे खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि रजत पाटीदार स्पिनर्स के खिलाफ आग उगलते हैं।

आईपीएल 2024 में बेहद शानदार है स्पिनर्स के खिलाफ रजत पाटीदार के आंकड़े

इस आईपीएल 2024 के सीजन में रजत पाटीदार के अगर स्पिनर्स के खिलाफ आंकड़े देखे जाए तो रजत पाटीदार ने 13 पारियों मे स्पिनर्स के खिलाफ 182 रन बनाए हैं। 182 रन बनाने के लिए रजत पाटीदार ने सिर्फ 81 गेंदे ली है और इस दौरान 20 छक्के स्पिनर्स के खिलाफ लगाए हैं। पाटीदार का इस दौरान स्ट्राइक रेट 224 का रहा है और एवरेज 91 का है।

रजत पाटीदार के इस स्ट्राइक रेट और रन बनाने के तरीके से एक बात तो साफ है कि जिस तरीके से रजत पाटीदार इस वक्त स्पिनर्स को खेलते हैं भारतीय टीम में ऐसा कोई भी नहीं खेल पा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments