दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विधायकों के साथ आज बैठक हुई है। मंत्री आतिशी ने कहा कि सभी विधायकों ने उनकी रिहाई पर अपनी और पूरी दिल्ली के लोगों की खुशी जाहिर की। भाजपा की जो आप को तोडऩे की कोशिश थी, वह पूरी तरह फेल हुई है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप और मजबूत हुई है, एक परिवार की तरह उभरी है। आप मिलकर इस तानाशाही से लड़ी है और अब केजरीवाल की रिहाई के बाद हम इस तानाशाही को हराएंगे।


