More
    HomeHindi Newsसैम पित्रोदा पर बरसे सीएम योगी.. रॉबर्ट-कार्ति ने भी की निंदा

    सैम पित्रोदा पर बरसे सीएम योगी.. रॉबर्ट-कार्ति ने भी की निंदा

    सैम पित्रौदा के रंगभेदी बयान की चारों तरफ निंदा हो रही है। पित्रोदा ने कहा था कि पूर्व के लोग चीनी की तरह दिखते हैं, दक्षिण में लोग अफ्रीकियों की तरह दिखते हैं। इस बयान के बाद उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। लेकिन उनके इस बयान की सभी ने निंदा की है। वहीं चुनाव के मौके पर बीजेपी को बैठे बिठाए मुद्दा मिल गया है।

    कांग्रेस के बुद्धिदाता हैं पित्रोदा : योगी
    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सैम पित्रौदा कांग्रेस के बुद्धिदाता हैं तो स्वाभाविक रूप से कांग्रेस की बांटो और राज करो की जो नीति को बयां कर रहे हैं। देश को 1947 में बांटने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आजादी के बाद भी जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर देश को बांटने का पाप कांग्रेस ने किया है। सैम पित्रौदा का ये बयान अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी को स्वयं के उन कृत्यों के लिए, जो आज वो सैम पित्रौदा के मुंह से बुलवा रही है, देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। ये कांग्रेस की खतरनाक मंशा को दिखाता है। ये बयान भारत जैसे सनातन देश के 140 करोड़ भारतवासियों को अपमानित करने वाला है।
    पित्रोदा ने बकवास की बात की है : रॉबर्ट
    सैम पित्रोदा की टिप्पणी पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जब आप गांधी परिवार से जुड़े होते हैं, तो बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है। आपको कोई भी कदम उठाने से पहले सोचना होगा। सैम पित्रोदा ने जो कहा है, उससे मैं बिल्कुल असहमत हूं। उन्होंने बकवास की बात की है। जो व्यक्ति इतना पढ़ा-लिखा हो वह ऐसा कैसे कह सकता है? वे राजीव गांधी के बहुत करीबी थे लेकिन उन्हें थोड़ा जिम्मेदार होना चाहिए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनके एक बयान से भाजपा को अनावश्यक मुद्दे उठाने का मौका मिल जाता है।
    बेहतर शब्दों का उपयोग कर सकते थे : कार्ति
    कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस ने अपने संचार प्रमुख जयराम रमेश के माध्यम से सैम पित्रोदा से दूरी बना ली है। कांग्रेस पार्टी उनके बयान को स्वीकार नहीं करती है। वे बेहतर शब्दों और वाक्यांशों का उपयोग कर सकते हैं लेकिन उन्होंने जिन शब्दों का प्रयोग किया वह दुर्भाग्यपूर्ण था। हमने खुद को उनसे दूर कर लिया है और मामला खत्म हो गया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments