HomeHindi NewsCrimeनूरपुर गांव में डंडे से पीटकर 2 की हत्या.. जनता ने भी...

नूरपुर गांव में डंडे से पीटकर 2 की हत्या.. जनता ने भी मौत के घाट उतारा

उप्र के अलीगढ़ के नूरपुर गांव में आज सुबह एक विक्षिप्त व्यक्ति ने डंडे से पीटकर 2 लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद जनता के साथ संघर्ष में विक्षिप्त व्यक्ति की भी मृत्यु हो गई है। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अस्पताल पहुंचा दिया है। आरोपी ने किसान लालाराम (55) को जिंदा जला दिया जबकि गयूस जफर (52) को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। विक्षिप्त की पहचान नहीं हो पाई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments