राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। एक्स हैंडल पर उन्होंने लिखा कि मैंने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह को भेज दिया है । आज जब भारत का संविधान और लोकतांत्रिक ढांचा खतरे मैं है, तब खामोश रहना पाप है। मैं जयंत का आभारी हूँ पर भारी मन से आरएलडी से दूरी बनाने के लिए मजबूर हूँ। भारत की एकता, अखंडता विकास और भाईचारा सर्वप्रिय है। इसे बचाना हर नागरिक की जिम्मेवारी और धर्म है।


