HomeHindi NewsDelhi Newsइस चुनाव में हो रही है मैच फिक्सिंग.. राहुल ने उदाहरण देकर...

इस चुनाव में हो रही है मैच फिक्सिंग.. राहुल ने उदाहरण देकर मोदी को ललकारा

इंडिया गठबंधन की महारैली संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि इन दिनों आईपीएल के मैच चल रहे हैं। आपने मैच फिक्सिंग शब्द सुना होगा। जब बेईमानी से एंपायर को खरीदकर, कैप्टन को डराकर मैच फिक्स किया जाता है। हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है। एंपायर किसने चुने, नरेंद्र मोदी ने। हमारी टीम में से मैच शुरू होने से पहले दो खिलाडिय़ों को अरेस्ट कर अंदर कर दिया। ये जो चुनाव हो रहा है, नरेंद्र मोदी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। ये जो 400 पार का नारा है, वो बिना ईवीएम, मैच फिक्स किए संभव नहीं हो पाएगा।
हमारे एकाउंट सीज कर दिए
कांग्रेस विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है, हमारे सभी एकाउंट बंद कर दिए हैं। चुनाव के बीच में विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी के एकाउंट बंद कर दिए। हमें प्रचार करना है, पोस्टर लगाना है, सभाएं करना है, लेकिन बैंक अकाउंड बंद कर दिए गए। ये कैसा चुनाव है, पैसा देकर सरकार को गिराया जाता है, नेताओं को जेल में डाला जाता है। सीएम अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को अंदर कर दिया। ये मैच फिक्सिंग सिर्फ मोदी नहीं कर रहे, बल्कि दो तीन उद्योगपति कर रहे हैं। जिस दिन संविधान खत्म हो गया, देश नहीं बचेगा। ये संविधान हिंदुस्तान की जनता की आवाज है, धडक़न है, इसे जिस दिन खत्म कर दिया गया, हिंदुस्तान नहीं बचेगा, अलग-अलग हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments