HomeHindi Newsसोना, चांदी जैसी कीमती मिठाई, जयपुर में एक किलो मिठाई की कीमत...

सोना, चांदी जैसी कीमती मिठाई, जयपुर में एक किलो मिठाई की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

दीपावली पर मिठाइयों की खरीदारी आम बात है, लेकिन राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ऐसी मिठाई चर्चा में है, जिसकी कीमत सुनकर लोग हैरान हो रहे हैं। ‘त्योहार अशर्फी’ नाम की इस मिठाई का महज 9 ग्राम का एक टुकड़ा 1,111 रुपये में बिक रहा है। इस हिसाब से एक किलो मिठाई की कीमत करीब 1.23 लाख रुपये बैठती है। इसे खास तौर पर दीपावली के लिए लग्जरी उपहार के रूप में तैयार किया गया है।

सोने की अशर्फी से मिला आइडिया

जयपुर के त्योहार आउटलेट ने इस मिठाई को पुराने दौर में राजाओं और महाराजाओं से जुड़ी सोने की अशर्फी के आकार में तैयार किया है। आउटलेट की संस्थापक सीए अंजलि जैन के मुताबिक, इसका उद्देश्य पारंपरिक अशर्फी को खाने योग्य मिठाई के रूप में पेश करना है। कीमत में 1,111 रुपये का आंकड़ा भी शुभ अंक की मान्यता को ध्यान में रखकर रखा गया है।

बादाम, खाने योग्य सोना और केसर

इस मिठाई का मुख्य हिस्सा बादाम से तैयार किया गया है। इसमें खाने योग्य सोना यानी स्वर्ण भस्म मिलाई गई है। ऊपर सोने की पतली परत और केसर से सजावट की गई है। इसे सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि समृद्धि और शांति का प्रतीक बताकर खास उपहार के तौर पर पेश किया जा रहा है। इसके नौ पीस वाले डिब्बे की कीमत 9,999 रुपये है।

नौ रत्नों से प्रेरित काजू कतली भी

आउटलेट ने ‘त्योहार नवरत्न’ नाम से काजू कतली की नौ किस्में भी पेश की हैं। इनमें पिस्ता वाली हरी कतली पन्ने, केसर वाली पीली कतली पुखराज, गुलाब के स्वाद वाली मिठाई मूंगे और स्ट्रॉबेरी वाली कतली माणिक से प्रेरित है। इसके अलावा आम, गुलाब, क्लासिक और माचा जैसे स्वाद भी शामिल हैं।संस्थापक के मुताबिक, इन मिठाइयों में कृत्रिम रंगों की जगह प्राकृतिक रंगों और स्वादों का इस्तेमाल किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments