HomeHindi Newsअगर कोहली का बल्ला चला तो RCB को रोकना होगा मुश्किल, पूर्व...

अगर कोहली का बल्ला चला तो RCB को रोकना होगा मुश्किल, पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान

आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के बीच 22 मार्च को चेन्नई के चेपक मैदान पर खेला जाना है। इस पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली पर सभी की नजरें रहेंगी। क्योंकि विराट कोहली लंबे ब्रेक के बाद खेलते हुए दिखाई देंगे। और अब विराट कोहली को लेकर भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

विराट कोहली का अगर लौटा 2016 वाला अवतार तो फिर उन्हें रोकना होगा मुश्किल:हरभजन सिंह

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने कहा है कि विराट कोहली का अगर अपना 2016 वाला अवतार दिखाते हैं तो फिर उन्हें रोकना मुश्किल होगा। विराट कोहली का चलना मतलब उनकी टीम का आगे बढ़ाना। विराट कोहली काफी खतरनाक खिलाड़ी है। विराट कोहली के अलावा भी इस टीम में कई जबरदस्त खिलाड़ी हैं। हालांकि चेन्नई के मैदान पर बल्लेबाजी आसान नहीं होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments