इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर ‘आवारापन 2’ बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। रिलीज के छठे दिन (बुधवार) फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बढ़त बनाए रखी और सनी देओल-प्रीति जिंटा स्टारर ‘बंटवारा 1947’ को भारी अंतर से पछाड़ दिया।
आवारापन 2 (Day 6): फिल्म ने बुधवार को भारत में लगभग ₹6.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन ₹107.50 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹128.29 करोड़ हो गया है।
- बंटवारा 1947 (Day 6): वहीं दूसरी तरफ, सनी देओल की फिल्म बुधवार को केवल ₹1.40 करोड़ के आसपास ही सिमट गई।
- 382% की भारी बढ़त: बुधवार की कमाई के मामले में ‘आवारापन 2’ ने ‘बंटवारा 1947’ के मुकाबले करीब 382% अधिक कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है।
वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का आंकड़ा पार
विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से हुए ₹23.80 करोड़ के कलेक्शन की बदौलत ‘आवारापन 2’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹152.09 करोड़ पार कर गया है। इसके विपरीत, ‘बंटवारा 1947’ छह दिनों में भारत में महज ₹31.50 करोड़ नेट कलेक्शन तक ही पहुंच पाई है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2007 में आई ‘आवारापन’ का सीक्वल है। इमरान हाशमी के आइकॉनिक किरदार ‘शिवम’ की वापसी और गानों के क्रेज ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है।
- ये है सफलता-विफलता के मुख्य कारण
- 2007 की ‘आवारापन’ भले ही सिनेमाघरों में साधारण रही हो, लेकिन वर्षों में इसके म्यूजिक और इमरान हाशमी के किरदार (‘शिवम’) की जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई थी। फिल्म केवल ₹45 करोड़ के बजट में बनी, जिससे इसे मुनाफा कमाना बेहद आसान रहा। दमदार एक्शन, गानों के क्रेज और सकारात्मक माउथ पब्लिसिटी (Word of Mouth) ने युवाओं और सिंगल स्क्रीन दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित किया।
- ‘बंटवारा 1947’ का बजट ₹120 करोड़, कमाई ₹31.50 करोड़ हुई है. फिल्म अब तक अपने कुल बजट का केवल 25% ही वसूल पाई है)। विफलता के मुख्य कारण भारी-भरकम बजट, गंभीर विषय और सीमित वर्ग अपील है। विभाजन (Partition) पर आधारित यह गंभीर ड्रामा हर वर्ग के दर्शकों (खासकर युवाओं) को आकर्षित नहीं कर पाई।


