HomeHindi NewsHaryanaओलावृष्टि-बारिश से नुकसान तो पोर्टल पर करें अपलोड.. हरियाणा के सीएम की...

ओलावृष्टि-बारिश से नुकसान तो पोर्टल पर करें अपलोड.. हरियाणा के सीएम की अपील

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों से अपील की है कि वे बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि के कारण हुए फसलों के नुकसान की जानकारी क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि किसान http://ekshatipurti.haryana.gov.in पोर्टल पर 15 मार्च, 2024 तक फसल के नुकसान का ब्यौरा अपलोड कर सकते हैं। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने सात जिलों में ग्रामीण संवर्धन और महाग्राम योजना के तहत 113 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर 121 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बताया गया कि ये परियोजनाएं यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, फरीदाबाद, झज्जर, भिवानी और दादरी में शुरू होंगी। इन परियोजनाओं के मंजूर होने से ग्रामीण क्षेत्रों को फायदा होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments