HomeHindi NewsEntertainmentरिहाना संग जाह्नवी ने किया ऐसा डांस,वीडियो देखते रह गए लोग

रिहाना संग जाह्नवी ने किया ऐसा डांस,वीडियो देखते रह गए लोग

बॉलीवुड का जमावड़ा यूं तो मायानगरी मुंबई में नजर आता है। लेकिन इन दिनों बड़े परदे का लगभग हर एक सितारा गुजरात के जामनगर में नजर आ रहा है।जाह्नवी कपूर भी उन मेहमानों की लिस्ट में शामिल हैं। जो भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग बेश में हिस्सा लेने पहुंची हैं। अदाकारा ने यहां बीती रात रिहाना के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर डेब्यू मूवी धड़क के गाने ‘झिंगाट’ पर धमाकेदार डांस किया।

वीडियो किया शेयर

इसका वीडियो अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अदाकारा जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर रिहाना संग किए गए इस गाने का डांस वीडियो शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। वायरल हुए इस वीडियो में जाह्नवी कपूर रिहाना संग जमकर ठुमके लगाकर कॉम्पीटिशन करती दिखीं। जाह्नवी कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ये महिला भगवान है। रुको, गुडबॉय।’

https://www.instagram.com/reel/C4AKZtrvfcd/?utm_source=ig_web_copy_link

यूजर्स के आये कमेंट

बता दें जाह्नवी कपूर का रिहाना संग झिंगाट गाने पर किया गया ये डांस वीडियो हर किसी का ध्यान खींच रहा है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने कमेंट कर कहा, ‘जाह्नवी कपूर के झिंगाट गाने पर रिहाना को डांस करवा दिया। आइकॉनिक।’ तो वहीं, एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘क्या खूबसूरत पत है। कई लोग जाह्नवी कपूर और रिहाना के डांस को इंटरनेट पर आज के दिन का बेस्ट पल बता रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments