More
    HomeHindi Newsरोहित शर्मा को अब मुंबई इंडियंस के साथ बने रहना मुश्किल होगा,...

    रोहित शर्मा को अब मुंबई इंडियंस के साथ बने रहना मुश्किल होगा, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

    भारतीय टीम के तीनों प्रारूप के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर अब भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की टीम के कप्तान नहीं रहे हैं। क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का नया कप्तान बना दिया है। तो अब इसी को लेकर संजय मांजरेकर ने बड़ा बयान दिया है।

    रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस में रहना और हार्दिक की कप्तानी के अंडर खेलने में दिक्कत होगी: संजय मांजरेकर

    रोहित शर्मा को लेकर संजय मांजरेकर ने कहा कि “यह मुश्किल होने वाला है. हार्दिक पांड्या एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनमें थोड़ा स्वैग है। वह इसे मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में भी ले जाएंगे। ये थोड़ा असहज होगा क्योंकि रोहित शर्मा ने सोचा होगा, उन्हें कप्तान के तौर पर एक साल और मिलेगा।

    वहीं मुंबई की कप्तानी को लेकर संजय मांजरेकर ने कहा कि, सूर्या ने सोचा कि वह इस सीज़न में मुम्बई इंडियंस की कप्तानी लीड करने में सक्षम हो सकते हैं। हालांकि हार्दिक पांड्या इसका असर अपने ऊपर नहीं पड़ने देंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments