बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने उनके नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाने और लोगों से पैसे मांगने के आरोप में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ कराई है। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लोगों से नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर पैसे मांगे। मुंबई पुलिस ने बताया कि खार पुलिस ने आईटी की धारा 66 (सी) के तहत एफआईआर दर्ज़ की है।


