HomeHindi NewsEntertainmentआमिर खान ने सड़क पर बनाया वड़ा पाव.. इस फिल्म का कर...

आमिर खान ने सड़क पर बनाया वड़ा पाव.. इस फिल्म का कर रहे प्रोमोशन

फिल्म स्टार अपनी फिल्मों के लिए क्या नहीं करते। प्रोमोशन के नए नये तरीके भी इसमें शामिल हैं। बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान अपनी फिल्मों के अलावा अपनी सादगी और अप्रत्याशित गतिविधियों के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई की सड़क पर वड़ा पाव बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है और यह क्लिप इंटरनेट पर धूम मचा रही है।

वीडियो में आमिर खान एक ठेले पर वड़ा पाव विक्रेता के साथ खड़े दिख रहे हैं, और वह खुद आलू वड़ा को तेल में तलने से लेकर पाव में मसाला लगाने तक, पूरी प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान उनकी मासूमियत और उत्सुकता देखते ही बन रही थी। वीडियो में वह वड़ा पाव बनाते हुए विक्रेता से पूछते हुए भी सुनाई दे रहे हैं, “हरी मिर्च कहां है?” उनके इस सवाल से आसपास खड़े लोग मुस्कुराने लगे और उनकी इस अदा की खूब तारीफ हुई।

दरअसल उनकी फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वे बास्केटबाल कोच की भूमिका में हैं। वीडियो वायरल होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने आमिर की इस हरकत को ‘क्यूट’ बताया है, तो कुछ ने उनके अभिनय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी सराहा है तो किसी ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments