HomeHindi NewsCrimeISI की आतंकी साजिश नाकाम, खुफिया जानकारी पाक को भेजने वाला हरियाणा...

ISI की आतंकी साजिश नाकाम, खुफिया जानकारी पाक को भेजने वाला हरियाणा से गिरफ्तार

ISI की एक बड़ी साजिश नाकाम हुई है। सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तान को भेजने की एक बड़ी आतंकी साजिश को हरियाणा पुलिस ने विफल कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से यह काम सौंपा गया था।

आईएसआई के संपर्क में था

आरोपी की पहचान देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है, हरियाणा के कैथल जिले का रहने वाला है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह आईएसआई के संपर्क में था और उसे भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तान भेजने का काम मिला था। यह भी पता चला है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उसने कई महत्वपूर्ण सूचनाएं पाकिस्तान को भेजी थीं।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए

पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने और कौन-कौन सी सूचनाएं साझा की थीं और इस साजिश में और कितने लोग शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही हैं। यह घटना भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा दर्शाती है और खुफिया एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments