राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम बना रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं मप्र में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। हवा दक्षिण दिशा से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। आद्र्रता के कारण तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आज भी मप्र-छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
उत्तर भारत के अन्य हिस्सों जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश और आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ने 5 मई से 7 मई तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान जताया है, जिसमें अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 8 और 9 मई को भी हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है।
अन्य हिस्सों में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
देश के अन्य हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पूर्वी और मध्य भारत में गरज, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना 6 मई तक बनी हुई है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भी अगले 7 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पडऩे का अनुमान है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है।