More
    HomeHindi NewsEntertainmentजघन्य हमले से बहुत दु:खी हूं, न्याय मिले.. विराट और अनुष्का का...

    जघन्य हमले से बहुत दु:खी हूं, न्याय मिले.. विराट और अनुष्का का दिल टूटा

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर गहरा दुख और गुस्सा व्यक्त किया है। इस बर्बर हमले में कई निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा कि पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए जघन्य हमले से बहुत दु:खी हूं। पीडि़तों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना। उन सभी परिवारों को शांति और शक्ति के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और इस क्रूर कृत्य के लिए न्याय मिले। वहीं, अनुष्का शर्मा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए निर्दयी आतंकी हमले के बारे में सुनकर दिल टूट गया। उनके परिवारों के प्रति हार्दिक प्रार्थनाएं और संवेदनाएं। यह एक जघन्य हमला है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।

    आतंकवाद की भयावहता को उजागर

    इस दुखद घटना ने एक बार फिर आतंकवाद की भयावहता को उजागर किया है और देश को एकजुट होकर इस बुराई के खिलाफ लडऩे का संदेश दिया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसे प्रभावशाली व्यक्तियों की प्रतिक्रियाएं समाज में जागरूकता बढ़ाने और पीडि़तों के प्रति सहानुभूति जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दोनों हस्तियों ने इस हमले की कड़ी निंदा की और पीडि़त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उनके संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, और उनके प्रशंसकों के साथ-साथ आम जनता भी इस दुख की घड़ी में पीडि़तों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त कर रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments