More
    HomeHindi NewsDelhi Newsराहुल गांधी पर BJP का जोरदार हमला.. देशभक्ति और चरित्र पर उठाए...

    राहुल गांधी पर BJP का जोरदार हमला.. देशभक्ति और चरित्र पर उठाए सवाल

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि राहुल गांधी विदेश में जाकर अपने देश के प्रति, देश की संवैधानिक संस्था के प्रति इस प्रकार से झूठ फैलाने का प्रयास करते हैं। यह बहुत ही निंदनीय है। बार-बार चुनाव हारने के बाद उनके ऊपर जो असर हुआ है, उसी वजह से वे ऐसी हरकत कर रहे हैं। कोई भी देशभक्त इस प्रकार से अपने देश को विदेश में जाकर बदनाम नहीं करता है। राहुल गांधी जिस प्रकार का व्यवहार कर रहे हैं, उससे उनके चरित्र पर एक सवालिया निशान खड़ा हो गया है। दुनियाभर में देश की बदनामी करके वे चुनाव नहीं जीत सकते हैं इससे उनका ही पद छोटा होता जाएगा।

    देश को लूटने वालों को जाना पड़ेगा जेल

    लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के अमेरिका के बोस्टन में दिए गए बयान और नेशनल हेराल्ड मामले में उनकी संलिप्तता पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी विदेशी भूमि में जाकर वही कर रहे हैं जो वे कई दशकों से करते आ रहे हैं। भारत का अपमान और यह कोई नई बात नहीं है। ईडी ने अपनी चार्जशीट में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नाम का उल्लेख किया है। देश को लूटने के लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। इस बीच कांग्रेस पार्टी पूरे देश में अशांत माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। जो लोग 50,000 रुपये की जमानत पर बाहर हैं, अगर उन्हें लगता है कि वे विदेश जाकर वहां बोलकर इस महान लोकतंत्र की छवि को नष्ट कर सकते हैं तो वे पूरी तरह गलत हैं।

    यह बोले थे राहुल

    राहुल गांधी ने अमेरिका के बोस्टन में एक कार्यक्रम में कहा कि हमारे लिए यह बिल्कुल स्पष्ट है कि चुनाव आयोग ने समझौता कर लिया है और यह बिल्कुल स्पष्ट है कि सिस्टम में कुछ गड़बड़ है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में वयस्कों की संख्या से ज़्यादा लोगों ने मतदान किया। चुनाव आयोग ने हमें शाम 5.30 बजे तक के मतदान के आंकड़े दिए और शाम 5.30 बजे से 7.30 बजे के बीच 65 लाख मतदाताओं ने मतदान किया। ऐसा होना असंभव है। एक मतदाता को मतदान करने में लगभग 3 मिनट लगते हैं। मतलब है कि सुबह 2 बजे तक मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments