More
    HomeHindi NewsEntertainmentरॉकी भाई ने लिया महाकाल का आशीर्वाद.. रामायण में बनने वाले हैं...

    रॉकी भाई ने लिया महाकाल का आशीर्वाद.. रामायण में बनने वाले हैं रावण

    केजीएफ से चर्चाओं में आए रॉकी भाई यानि यश मप्र में भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। वे मुंबई में नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही रामायण की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रॉकिंग स्टार यश हर नए प्रोजेक्ट की शुरुआत मंदिर के दर्शन से करते हैं। ऐसे में उन्होंने भगवान महाकाल के दरबार में अपना शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।

    रणबीर बनेंगे भगवान राम

    रामायण भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले हैं, तो साई पल्लवी भी मां सीता के किरदार में नजर आएंगी। सनी देओल ने कंफर्म किया है कि वह फिल्म में भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं। यश भी रावण बनने के लिए तैयार हैं। यश नमित मल्होत्रा के साथ फिल्म को को-प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। यश इसी हफ्ते फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा इस फिल्म को दो पार्ट में बना रहे हैं, जिसका पहला हिस्सा 2026 में और दूसरा हिस्सा 2027 में रिलीज किया जाएगा।

    आदिपुरुष के बाद रामायण पर दूसरी फिल्म

    इससे पहले प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया था। हालांकि यह फिल्म कुछ संवादों के कारण विवादों में भी रही। अब जो रामायण फिल्म बन रही है, वह भारतीय सिनेमा के पर्दे पर किसी तकनीकी चमत्कार की तरह होगा। निर्माता यश के साथ पहले शेड्यूल में शानदार सीन्स शूट करने वाले हैं, जिनमें कुछ एक्शन सीक्वेंस भी होंगे। यश करीब एक महीने तक अब सिर्फ रामायण की शूटिंग करेंगे और फिर उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक के बचे हुए शूट को पूरा करेंगे। अगले वर्ष मार्च के महीने में टॉक्सिक रिलीज होगी, वहीं अक्टूबर में दिवाली के मौके पर रामायण पार्ट 1 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज किया जाएगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments