HomeHindi NewsCrimeप्रेमी के साथ मिलकर की हत्या.. भिवानी में महिला यूट्यूबर की करतूत

प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या.. भिवानी में महिला यूट्यूबर की करतूत

मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद महिलाओं की आक्रामकता लगातार सामने आ रही है। एक और चौंकाने वाली घटना हरियाणा के भिवानी में सामने आई है। खबरों के अनुसार, एक महिला यूट्यूबर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। दरअसल प्रवीण ने अपनी पत्नी रवीना और उसके प्रेमी सुरेश को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में रवीना, जो कि एक यूट्यूबर है, और उसका प्रेमी सुरेश आरोपी हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

गला घोंटा और शव को नाले में फेंका

प्रवीण की गला घोंटकर हत्या की गई और उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए मोटरसाइकिल पर ले जाया गया और एक नाले में फेंक दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को शव ले जाते हुए देखा गया, जिससे इस अपराध का खुलासा हुआ। दरअसल रवीना और प्रवीण की शादी 2017 में हुई थी और उनका एक छह साल का बेटा है। रवीना के सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहने और सुरेश के साथ उसके संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे और यही हत्या की वजह भी बना।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments