HomeHindi NewsEntertainmentकुली में रजनीकांत के साथ दिखेंगे आमिर खान.. नागार्जुन का भी अहम...

कुली में रजनीकांत के साथ दिखेंगे आमिर खान.. नागार्जुन का भी अहम रोल

रजनीकांत और आमिर खान ने अभी तक किसी फिल्म या प्रोजेक्ट में साथ काम नहीं किया है, लेकिन अब दोनों स्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। रजनीकांत इस वक्त कुली को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है। अब इस फिल्म में आमिर खान भी नजर आएंगे। एक्टर उपेंद्र राव ने अपनी फिल्म 45 को प्रमोट करते समय कुली के बारे में बात की। उन्होंने रजनीकांत संग काम करने का एक्सपीरियंस भी शेयर किया। उन्होंने खुलासा किया कि आमिर खान भी कुली में होंगे, जिसमें आमिर का कैमियो होगा।

रजनीकांत का निगेटिव किरदार

उपेंद्र राव ने कहा कि वह कुली में रजनीकांत, नागार्जुन और आमिर खान के साथ नजर आएंगे। पहले कुली में नागार्जुन और उपेंद्र राव की एंट्री कन्फर्म कर दी थी पर आमिर के रोल को छुपाकर रखा गया था। उपेंद्र राव ने उनका नाम भी कन्फर्म कर दिया। कुली में रजनीकांत का किरदार थोड़ा निगेटिव होगा। फिल्म में नागार्जुन और आमिर का भी अहम रोल है। कुली में श्रुति हासन और सत्यराज समेत कई और कलाकार हैं। यह फिल्म 14 अगस्त, 2025 को रिलीज होगी। इसे लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है फिलहाल दूसरे शेड्यूल की शूटिंग चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments