HomeHindi NewsHaryanaहवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा.. पीएम बोले-मेरी कई...

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा.. पीएम बोले-मेरी कई यादें जुड़ीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के हिसार में कहा कि हिसार से मेरी कितनी ही यादें जुड़ी हुई है। जब भाजपा ने मुझे हरियाणा की जिम्मेदारी दी थी, तब यहां अनेक साथियों के साथ मैंने लंबे समय तक मिलकर काम किया था। इन सभी साथियों के परिश्रम ने भाजपा की नींव को हरियाणा में मजबूत किया। आज मुझे गर्व होता है कि भाजपा विकसित हरियाणा विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर पूरी गंभीरता से काम कर रही है। मोदी ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी। यह शुरुआत हरियाणा के विकास को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। हरियाणा के लोगों को इस नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई देता हूं।

70 साल में 74 बने थे, आज देश में 150 एयरपोर्ट

पीएम ने कहा कि मेरा आपसे वादा है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में उड़ेगा। बीते 10 सालों में करोड़ों भारतीयों ने जीवन में पहली बार हवाई सफर किया। हमने वहां भी नए एयरपोर्ट बनाए, जहां कभी अच्छे रेलवे स्टेशन तक नहीं थे। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, मतलब 70 साल में 74 ही बने। आज देश में एयरपोर्ट की संख्या 150 के पार हो गई है।

हमारे पास नायब सिंह सैनी जैसे साथी

सीएम नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे पास नायब सिंह सैनी जैसे साथी मिले। नायब सिंह सैनी की सरकार आने वाले वर्षों में हजारों नई नौकरियों को रोडमैप बनाकर चल रही है। हरियाणा वो प्रदेश है जहां बहुत से युवा सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहते हैं। पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना लागू की और मुझे पूरा विश्वास है हरियाणा विकसित भारत को मदद करेगा। मुझे हरियाणा के बेटे और बेटियों पर पूरा विश्वास है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments