HomeHindi Newsसबसे बड़ी भूमाफिया तो भाजपा है.. योगी के इस बयान पर अखिलेश...

सबसे बड़ी भूमाफिया तो भाजपा है.. योगी के इस बयान पर अखिलेश का पलटवार

वक्फ संशोधन विधेयक पर राजनीतिक घमासान जारी है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आया जिस पर पलटवार करते हुए सपा के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे बड़ी भू माफिया पार्टी भाजपा है। भाजपा से ज्यादा जमीन किसी ने नहीं हड़पी। केवल गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर और लखनऊ के रजिस्ट्रियों की जांच कर लें। यहां सरकारी जमीन, तालाब और भी कई चीजें कई तरीके से छीनी गई हैं। गोरखपुर में आज जमीन को लेकर गोली चली है। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने न जाने कितनी बार बुलडोजऱ को अमानवीय कहा है। सबसे ज्यादा भू माफियागिरी गोरखपुर और अयोध्या में हुई है।

योगी ने कहा था, लाखों एकड़ जमीन पर नाजायज कब्जा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की संसद ने वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पारित किया है और अब वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर कोई डकैती नहीं डाल सकता। अब जमीनों की लूट नहीं हो सकती। सरकार ने बोर्ड के नाम पर होने वाली लूट-खसोट पर हमेशा के लिए लगाम लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी लाखों एकड़ जमीन पर वक्फ बोर्ड के नाम पर नाजायज तरीके से कब्जा करने का काम हुआ था। अब इस लूट पर लगाम लगेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments