प्रैक्टिस मैच में चौके छक्के लगाने के बाद क्या मुंबई के खिलाफ चलेगा महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला!

Liberal Sports Desk : चेन्नई और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत आज से होने वाली है। और यह शुरुआत धमाकेदार इस लिहाज से भी होने वाली है क्योंकि चेन्नई की टीम इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। क्योंकि चेन्नई की टीम का आईपीएल का प्रथम चरण बेहद शानदार रहा था और मुंबई इंडियंस पहले चरण में संघर्ष करती नजर आई थी। इस लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। लेकिन इस मुकाबले में अगर फैन्स किसी एक खिलाड़ी के बल्ले से रनों का इंतजार कर रहे हैं तो वह खिलाड़ी है महेंद्र सिंह धोनी। क्योंकि चेन्नई के आपस में खेले गए अभ्यास मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से चौके छक्कों की बरसात देखने मिली थी। और एक बार फिर फैन्स उसी उम्मीद में मैदान पर आएंगे कि महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से वही पुरानी बल्लेबाजी देखने मिलेगी।

क्या इस आईपीएल में दिखाई देगा महेंद्र सिंह धोनी का वही पुराना अंदाज

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 का आईपीएल खेला था लेकिन उनके बल्ले से उस तरह की पारियां नहीं निकल पाई थी जिस तरह के लिए महेंद्र सिंह धोनी जाने जाते हैं। लेकिन अब एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी तैयार हैं अपनी वही पुरानी लय वापस पाने के लिए और इसका ऐलान उन्होंने अभ्यास मैच में कर भी दिया है। जिस तरह से उन्होंने अभ्यास मैच में लंबे लंबे छक्के लगाए हैं उसे देखकर तो यही लग रहा है कि इस आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का वही पुराना अंदाज दिखाई देगा जिस अंदाज के लिए फैंस महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर देखने आते हैं।

कप्तानी के साथ बल्ले से भी करना होगा धमाल

आईपीएल के प्रथम चरण में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी के बल पर अपनी टीम को अंक तालिका में दूसरे स्थान तक पहुंचा दिया है। लेकिन अब यहां से असल कहानी शुरू होगी जब महेंद्र सिंह धोनी को अपने बल्ले से भी कमाल दिखाना होगा। क्योंकि अब फैंस भी महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से चौके छक्के देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी भी चाहेंगे कि उनके फैंस जिस चीज के लिए उन्हें देखने मैदान पर आ रहे हैं उस चीज से उन्हें रूबरू कराया जाए।

MUST READ