सोशल मीडिया पर फ्रेंडशिप डे का वीडियो पोस्ट करने के बाद क्यों ट्रोल हुए युवराज सिंह ,जानिए वजह

Liberal Sports Desk : भारत के सुपर स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस युवराज सिंह को ही ट्रोल करने लगे। आखिर युवराज सिंह ने ऐसा क्या किया।

दरअसल युवराज सिंह ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर शोले फिल्म के एक गाने पर क्रिकेट के खिलाड़ियों के संग फ्रेंडशिप डे का एक वीडियो पोस्ट किया। लेकिन इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली नदारद नजर आए। जिसके बाद फैंस ने युवराज सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर डाला।

युवराज सिंह के द्वारा पोस्ट की गई वीडियो में सचिन तेंदुलकर, आशीष नेहरा, हरभजन सिंह, सौरव गांगुली, मोहम्मद कैफ, अनिल कुंबले, और वीवीएस लक्ष्मण, जैसे सभी क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी नदारद नजर आए। वीडियो में युवराज सिंह ने विराट कोहली से भी दूरी बनाए रखी जिसे देखते हुए फैंस उनके ऊपर भड़क उठे।

युवराज सिंह के पिता कई बार मीडिया में आकर अपने बेटे युवराज सिंह को लेकर महेंद्र सिंह धोनी की कई दफा आलोचना करते दिखाई दिए हैं। जिसके बाद युवराज सिंह को भी कई दफा सफाई देनी पड़ी। लेकिन इस वीडियो से साफ है कि कहीं ना कहीं युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के संबंध सही नहीं है।

MUST READ