क्यों युवाओं के लिए सबसे बेहतर कप्तान बनकर साबित हुए महेंद्र सिंह धोनी

Liberal Sports Desk :महेंद्र सिंह धोनी भारत का ऐसा कप्तान जिसने भारत के लिए करिश्मा ही डर डाला है महेंद्र सिंह धोनी भारत के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिनके तरकस में आईसीसी की तीनों बड़ी ट्रॉफी मौजूद हैं वही बात अगर उनकी बल्लेबाजी की की जाए तो वनडे क्रिकेट में 50 की औसत उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा पेश करने के लिए काफी है साथ ही अपनी कप्तानी से उन्होंने विश्व भर में भारत का झंडा लहराया है आज महेंद्र सिंह धोनी अपना 40 वां जन्मदिन मना रहे हैं और आज हम उनकी एक कुछ ऐसी विशेषताओं पर बात करने वाले हैं जिसके लिए महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय तक युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत भी बनकर रहेंगे।

युवाओं को मौका देने के लिए हमेशा आगे रहे महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी और बल्लेबाजी पर तो हमने बात कर ली है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की जो सबसे बड़ी विशेषता थी वह यह थी कि उन्होंने युवाओं को हमेशा आगे रखा युवा खिलाड़ियों के लिए महेंद्र सिंह धोनी हमेशा एक शानदार कप्तान वह इंसान रहे उन्होंने अपनी कप्तानी में न जाने कितने युवाओं को भारतीय टीम में खेलने का मौका दिया वह ऐसे कई युवा हैं जो आज भी भारतीय टीम में खेल रहे हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं

युवा खिलाड़ियों को हमेशा करते थे बैक

महेंद्र सिंह धोनी की सबसे बड़ी विशेषता थी कि वे युवा खिलाड़ियों को हमेशा बैक करते नजर आते थे अगर हम मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली की बात करें तो 2014 का इंग्लैंड दौरा विराट कोहली के लिए बेहद ही खराब गुजर रहा था फैंस के मन में विराट कोहली के लिए गुस्सा उतर रहा था और मांग की जा रही थी कि विराट कोहली को टीम से बाहर करो लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को टीम से बाहर नहीं किया लगातार विराट कोहली को बैक करते गए और आज उसका नजारा आप विराट कोहली को भारतीय कप्तान के रूप में विश्व क्रिकेट में एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में आज भी देख सकते हैं

2013 में रोहित शर्मा से कराया ओपनिंग और उसके बाद बदल गई रोहित शर्मा की किस्मत

धोनी ने कई युवाओं को भारतीय टीम में खिलाया है लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी जो आया तो 2007 से था लेकिन अपने आप को साबित नहीं कर पा रहा था लगातार धोनी उसे मौका देते गए और 2013 में धोनी ने एक ऐसा खेल खेला जिसके बाद रोहित शर्मा का विश्व क्रिकेट में नाम ही अलग हो गया रोहित शर्मा को 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में महेंद्र सिंह धोनी ने सलामी बल्लेबाज बनाकर भेज दिया जिसके बाद रोहित शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में उनका नाम शुमार है

MUST READ