विराट कोहली से कहां हुई चूक जो मेगा इवेंट से पहले बनाना पड़ा धोनी को मेंटर, जानें क्या है इसकी वजह
Liberal Sports Desk : T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे उन्हें टीम में जगह मिल गई और जिनके स्थान पर संशय था उन्हें जगह नहीं मिली। लेकिन कुछ ऐसे भी नाम थे जिनकी टीम में जगह बन रही थी लेकिन उनकी जगह टीम में नहीं बन पाई। शार्दुल ठाकुर भी 15 खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाने में नाकाम रहे तो वहीं टीम इंडिया के T20 क्रिकेट के सबसे बड़े स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल भी टीम में जगह नहीं बना पाए। लेकिन एक नाम जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में चल रहा है वह है महेंद्र सिंह धोनी का जिन्हें T20 वर्ल्ड कप जैसे मेगा इवेंट में टीम का मेंटर बनाया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर भारतीय कप्तान विराट कोहली से कहां पर चूक हो गई जो महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी को मेंटर बनाना पड़ा।
महेंद्र सिंह धोनी का टीम में आना भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी
15 अगस्त 2019 को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी केवल आईपीएल खेलते नजर आ रहे थे और ना ही वह सोशल मीडिया पर एक्टिव थे। लेकिन अचानक से बुधवार को भारतीय टीम का T20 वर्ल्ड कप के लिए ऐलान हुआ और उसमें महेंद्र सिंह धोनी का नाम मेंटर के तौर पर जुड़ा हुआ देख सभी को हैरानी हुई। क्योंकि इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस तरह से नहीं सुना था लेकिन अगर इस मेगा इवेंट के नजरिए से देखा जाए तो महेंद्र सिंह धोनी का टीम मेंटर के तौर पर जुड़ना भारतीय टीम के लिए बेहद फायदे का सौदा है। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी भारत के वो कप्तान है जिसने T20 वर्ल्ड कप वनडे विश्वकप और चैंपियन ट्रॉफी का खिताब भारतीय टीम को जिताया है। ऐसे में इस मेगा इवेंट से पहले धोनी का जुड़ना टीम इंडिया के लिए सुखद खबर है।
धोनी को मेंटर के तौर पर जोड़ना यह है वजह
महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर के तौर पर जोड़ना टीम इंडिया के लिए इसलिए भी जरूरी था क्योंकि टीम में सभी युवा खिलाड़ी हैं केवल कुछ ही खिलाड़ियों को छोड़ दिया जाए जो अनुभवी हैं। लेकिन सबसे बड़ी वजह यह है विराट कोहली का बड़े इवेंट में अहम मौकों पर फेल होना। फिर चाहे वह बात 2015 विश्व कप हो 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल की हो इस बड़े इवेंट में विराट कोहली का लगातार फेल होना कहीं ना कहीं यह दर्शाता था कि ड्रेसिंग रूम में कोई एक ऐसा खिलाड़ी मौजूद हो जो टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों को गाइड कर सके यही वजह है कि महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर के तौर बड़े इवेंट से पहले जोड़ा गया है