प्रियंका के पति निक पर जब लड़की ने फेंक दी अपनी Bra, देसी गर्ल ने फिर जो किया हैरान हो गए लोग देखे Video
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी न सिर्फ देश में बल्कि दुनियाभर में पसंद की जाती है। ये कपल हमेशा एक दूसरे के साथ बेहद ही प्यार भरे अंदाज में नजर आता है। फैंस उन्हें उनके प्यार और स्ट्रॉन्ग बॉन्ड के लिए काफी पसंद करते हैं। इंडिया की देसी गर्ल प्रियंका और अमेरिकी सिंगर निक जब भी किसी इवेंट के लिए बाहर जाते हैं तो सुर्खियां बटोरने में कभी नहीं चूकते। लेकिन अमेरिका के एक इवेंट के दौरान निक के साथ कुछ ऐसा हो गया जिसके बाद प्रियंका का रिएक्शन देख सभी लोग हैरान हो गया।
प्रियंका और निक का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो थोड़ा पुराना है। ये वीडियो जोनास के मिड-कंसर्ट का है जो 2019 में अमेरिका में हुआ था। प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति और उनके भाइयों का समर्थन करने के लिए माता-पिता केविन जोनास सीनियर और डेनिस जोनास के साथ कंसर्ट में मौजूद थी। कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद निक और उनके भाई मंच से चले गए, प्रियंका और केविन भी उनके साथ कार्यक्रम स्थल से बाहर चले गए। लेकिन वापस आते वक्त रास्ते में प्रियंका को जमीन पर कुछ मिला तो उन्होंने उसे उठाया और वह एक ब्रा थी।
निक जोनस पर उनकी किसी फीमेल फैन ने ये ब्रा फेंक दी थी। लेकिन ये देखकर देशी गर्ल बिलकुल भी नहीं भड़की। बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री ने ब्रा को उठाते हुए और दर्शकों की ओर लहराते हुए एक मजेदार प्रतिक्रिया दी। बाद में जब वह चली गई तो उसे अपने कंधे पर झूलते हुए देखा गया। वह मुस्कुराई और हँसी, जबकि उसके आस-पास के लोग भी हँसी में फूट पड़े और दर्शक दिवा के लिए तालियाँ बजाते रहे।