सपा के कार्यक्रम में अचानक पहुंचे मुलायम यादव सिंह तो अखिलेश ने भरी हुंकार ,कहा – अबकी बार ,सपा 400 पार

गुरुवार को समाजवादी पार्टी का जनक्रांति यात्रा का समापन कार्यक्रम चल रहा था जहाँ सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कार्यकर्ताओ में जोश भरने तैयार ही थे कि तभी सपा के संरक्षक और अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव अचानक कार्य्रकम में पहुँच गए। नेता जी को कार्यक्रम में अचानक देखकर न केवल कार्यकर्ताओ बल्कि अखिलेश में भी अलग ही उत्साह भर गया है और इसी उत्साह के बीच अखिलेश यादव ने उत्तरप्रदेश में 400 सीट जीतने का दावा भी ठोक दिया।

मुलायम सिंह यादव एक लम्बे अरसे बाद कार्यकर्ताओ के बीच पहुंचे थे ऐसे में अखिलेश यादव ने पिता और पार्टी के संरक्षक की मौजूदगी में उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावो को लेकर भाजपा पर हमला कर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की जनक्रांति यात्रा जिन जिन जिलों से होकर आयी है वहां से भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जायेगा। भारतीय जनता पार्टी को अपने प्रत्याशी ढूंढने होंगे। इसलिए इस बार समाजवादियों ने अबकी बार 400 पार का नारा दिया है।

अखिलेश ने महंगाई को लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला अखिलेश ने कहा कि जनता एक दिन भी भाजपा की सरकार को नहीं देखना चाहती। किसानो की आयी दोगुनी नहीं हुई लेकिन सिलेंडर की कीमते दोगुनी हो गयी हैं। भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि सरसो के तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर भाजपा के मंत्री ने बयान दिया था कि भाजपा मिलावट नहीं करती इसलिए दाम बढ़ रहे हैं अखिलेश ने कहा कि ऐसे में अब सभी सिलेंडर नाप कर रखना ये भाजपा है जो सिलेंडर से गैस भी निकाल लेगी।

MUST READ