जब लक्ष्मण ने नहीं बुलाया था धोनी को अपनी रिटायरमेंट पार्टी में,धोनी ने ये दिया था जवाब

Liberal Sports Desk : 18 अगस्त 2012 यह वह दिन था जब भारतीय टीम के स्टाइलिश और भरोसेमंद बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। इसमें चौकाने वाली बात सबसे ज्यादा यह थी कि वीवीएस लक्ष्मण ने कुछ ही दिन पहले यह कहा था कि मैं न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज खेलना चाहता हूं और उसके बाद मैं कोई निर्णय लूंगा। लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि वीवीएस लक्ष्मण ने साफ तौर पर यह कह दिया कि बस अब मैं अपने रिटायरमेंट की घोषणा करता हूं और मैं यह सीरीज भी नहीं खेलूंगा। बातें यह भी उठी कि वीवीएस लक्ष्मण का धोनी से विवाद था इस वजह से वीवीएस लक्ष्मण रिटायरमेंट की घोषणा कर रहे हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महेंद्र सिंह धोनी से भी एक पत्रकार ने यह सवाल पूछा था कि क्या वीवीएस लक्ष्मण ने आपको अपनी रिटायरमेंट की पार्टी में बुलाया है तब धोनी का जवाब था नहीं। लेकिन कहानी कुछ और ही है जो इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं।

जब रिटायरमेंट के वक्त लक्ष्मण ने कहा था धोनी तक पहुंचना बेहद कठिन है

वीवीएस लक्ष्मण के रिटायरमेंट के समय सबसे ज्यादा सवाल इसी बात पर उठे कि वीवीएस लक्ष्मण महेंद्र सिंह धोनी की वजह से ही रिटायरमेंट ले रहे हैं लेकिन इस बात का खुलासा खुद एक इंटरव्यू के दौरान लक्ष्मण ने किया था कि धोनी से विवाद जैसी कोई भी वजह नहीं थी। उन्हें लगा कि सन्यास का यह सही वक्त है और उन्होंने अपने सभी साथी खिलाड़ियों को यह बता दिया कि दोपहर में संन्यास का ऐलान करने वाला हूं आप सब आमंत्रित हैं और अपने सभी मित्रों पत्रकारों को वीवीएस लक्ष्मण ने फोन करना शुरू किया। वीवीएस लक्ष्मण ने महेंद्र सिंह धोनी को भी फोन किया लेकिन उनका फोन नॉट रिचेबल बताया। तभी मजाकिया लहजे में वीवीएस लक्ष्मण ने यह कह दिया कि महेंद्र सिंह धोनी तक पहुंचना बेहद कठिन है और इस बात का मीडिया में तहलका मच गया और खबरें आनी शुरू हो गई इस बात का खुलासा खुद लक्ष्मण ने किया था।

दरअसल यह सवाल वीवीएस लक्ष्मण से पूछा गया था कि आप अपनी रिटायरमेंट पार्टी में धोनी को बुलाने के लिए फोन लगाएं हैं या नहीं। और इसी बात का जवाब देते हुए वीवीएस लक्ष्मण ने मजाकिया लहजे में यह कह दिया था कि आप सब तो जानते हैं धोनी तक पहुंचना कितना मुश्किल है।

MUST READ