धोनी के टेस्ट मैच से संन्यास के दिन क्या हुआ था रवि शास्त्री ने किया खुलासा

Liberal Sports Desk : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर रवि शास्त्री ने अपनी किताब में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी किताब में महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट के सन्यास के दिन की कहानी को भी बताया है रवि शास्त्री ने उसमें बताया है कि आखिर 2014 में मेलबर्न टेस्ट के खत्म होने के बाद अचानक से महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास की घोषणा कर दी थी आखिर उसके बाद हुआ क्या था।

रवि शास्त्री ने किया बड़ा खुलासा

कल हाल ही में रवि शास्त्री ने अपनी किताब लॉन्च की जिस किताब का नाम है Stargazing: The players in my life में महेंद्र सिंह धोनी के 2014 में मेलबर्न टेस्ट के बाद संन्यास लेने के बारे में लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि धोनी ने किसी से भी संन्यास के बारे में बात नहीं की थी। शास्त्री ने अपनी किताब में लिखा है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया था और महेंद्र सिंह धोनी को प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए जाना था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जाने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने रवि शास्त्री से कहा था कि रवि भाई मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस से लौटूं तो खिलाड़ियों को रोक लेना मुझे उन सब से बात करनी है। रवि शास्त्री ने धोनी से कहा था कि आप कप्तान हैं आप जब चाहे खिलाड़ी से बात कर सकते हैं।

धोनी जब प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरा करके वापस ड्रेसिंग रूम में लौटे तो उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि यह मेरा आखिरी टेस्ट मैच था। इसी तरह के इंसान रहे हैं। निडर और हमेशा अपने फैसलों में अडिग रहने वाले। महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट मैच खेले थे और अपने 100 टेस्ट मैचों से वे केवल 10 टेस्ट मैच ही पीछे थे। उन्होंने इसकी परवाह नहीं की जबकि खिलाड़ी के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने एक बड़ी उपलब्धि रहती है लेकिन धोनी ने इसकी चिंता नहीं की।

MUST READ