आईपीएल में अब तक देखें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हेड टू हेड आंकड़े
Liberal Sports Desk : आईपीएल के दूसरे चरण की शुरुआत आज से होने वाली है। जिसका पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स हमेशा से ही आईपीएल में एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे हैं ऐसे में इस रिपोर्ट में हम आपको चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हेड टू हेड आंकड़े बताने वाले हैं।
हेड टू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई के खिलाफ मारी है बाजी
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अबतक आईपीएल के दौरान अगर खेले गए मैचों की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी है। क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम 19 मैच जीतकर चेन्नई की टीम से बेहद आगे नजर आ रही है। वहीं अगर चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो चेन्नई ने मुंबई के खिलाफ केवल 12 मुकाबले अब तक जीते हैं। वहीं मुंबई इंडियंस 20 जीत के साथ आगे चल रही है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दो बार फाइनल भी हो चुका है जिसमें एक बार मुंबई ने बाजी मारी तो एक बार चेन्नई ने मुकाबला जीता था।
वहीं अगर मुंबई इंडियंस की टीम की बात की जाए तो मुंबई की टीम हमेशा से ही एक ऐसी टीम रही है जो शुरुआत तो धीमी करती है लेकिन उसके बाद रफ्तार तेजी से पकड़ती है। और यही वजह रही है कि मुंबई अपने शुरुआती मैच हारने के बावजूद फाइनल तक का सफर तय कर लेती है। क्योंकि टीम धीरे-धीरे अपनी लय पकड़ लेती है और उसके बाद टीमों को शिकस्त देने लगती है। रोहित शर्मा की कप्तानी की यही विशेषता है कि वह टीम को एकजुट करके रखते हैं और किसी भी समय पर गिरने नहीं देते हैं।