संसद में जोर आजमाइश : खरगे ने मणिपुर, भाजपा ने राजस्थान-बंगाल पर की चर्चा की मांग

मणिपुर मामले में संसद में गतिरोध जारी है। राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज मणिपुर जल रहा है और वहां दुष्कर्म हो रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्ट इंडिया कंपनी की बात कर रहे हैं। हम मणिपुर पर चर्चा चाहते हैं। इस पर पीयूष गोयल ने कहा कि पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान पर भी चर्चा की जाए। राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर तकरार हुई।

MUST READ