जामा मस्जिद में लड़कियों की एंट्री पर बैन से बवाल , महिला आयोग ने भेजा शाही इमाम को नोटिस

दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद पर अकेली लड़कियों की एंट्री पर लगे बैन से बवाल खड़ा हो गया है। इस फैसले का जबरदस्त विरोध शुरू हो गया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस फैसले को शर्मनाक और तालिबानी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने जामा मस्जिद के शाही इमाम को नोटिस थमाते हुए आदेश को खत्म करने के लिए कहा है।

स्वाति मालीवाल ने मामले को लेकर कहा कि दिल्ली महिला आयोग ने शाही इमाम को नोटिस जारी किया है। हम चाहते हैं कि ये गैर संवैधानिक हरकत तुरंत खत्म हो.

स्वाति मालीवाल ने कहा कि ये बहुत ही शर्मनाक और गैर संवैधानिक हरकत है। इन्हें क्या लगता है ये भारत नहीं ईरान है कि इनका जब मन करेगा महिलओं से ये भेदभाव करेंगे और इन्हें कोई कुछ नहीं कहेगा। जितना हक एक पुरुष का इबादत करने का है उतना ही एक महिला का भी है.

क्या बोले मस्जिद प्रबंधन ?

मस्जिद पर लड़कियों के अकेले प्रवेश पर लगाए गए बैन को लेकर मस्जिद प्रबंधन का कहना है कि कुछ लड़कियां अपने प्रेमियों से मिलने के लिए मस्जिद आती है। ऐसे में धार्मिक स्थल का वातारण ख़राब हो रहा है। इसके अलावा मस्जिद में वीडियो बनाये जाते हैं जो अनुचित है। मस्जिद प्रबंधन का कहना है कि बैन सिर्फ ऐसी ही लड़कियों के प्रवेश पर लगाया गया है।

MUST READ