Tokyo Olympics 2020: भारत के नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल
Liberal Sports Desk : टोक्यो ओलंपिक में भारत के नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। आपको बता दे नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में 87.3 मीटर थ्रो फेककर गोल्ड मेडल जीत लिया है।टोक्यो ओलंपिक में यह भारत का पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की ओर से एक भी गोल्ड मेडल नहीं था। लेकिन सभी की उम्मीद नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई थी और नीरज चोपड़ा ने उन उम्मीदों को बनाये रखा और इतिहास रच दिया।
दरअसल नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही थ्रो में इतना दूर फेंक दिया था जिसके बाद कोई भी खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के थ्रो को पार नहीं कर पाया। उन्होंने पूरी ताकत लगाते हुए पहला थ्रो किया था और नतीजा यह रहा कि वो 87.3 मीटर का था जिसके बाद खिलाड़ी उनके पीछे ही रहे।