साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के इन 3 खिलाड़ियों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
5 अक्टूबर से भारत में विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय टीम ने कल ही एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की टीम को 10 विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की है और अब भारतीय टीम की निगाहें विश्व कप 2023 जीतने पर है। ऐसे में भारतीय टीम ने अपनी तैयारी तो पुख्ता कर ली है और इस तैयारी में भारतीय टीम के टॉप थ्री बल्लेबाज यानी शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली लाजवाब फॉर्म में चल रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय टीम के लिए साल 2023 में इन खिलाड़ियों ने अब तक सबसे ज्यादा रन भी बनाए हैं।
2023 में शुभमन गिल ने बनाए हैं भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन
साल 2023 में अगर भारतीय टीम के लिए अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की बात की जाए तो शुभमन गिल टॉप पर मौजूद है। शुभमन गिल ने 48.71 की शानदार औसत के साथ अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2023 में 1559 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित शर्मा ने साल 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 48.56 की शानदार औसत के साथ 1117 रन बनाए हैं। और अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम सामने आता है जिन्होंने 55.65 की औसत से 1113 रन बनाए हैं।