पश्चिम बंगाल में है पाकिस्तान परस्त सरकार.. बीजेपी ने इसलिए लगाया बड़ा आरोप
पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार हुए पाकिस्तानी जासूस के सवाल पर भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने बड़ा आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में पाकिस्तान को पसंद करने वाली सरकार है। इसलिए पाकिस्तान के लिए जो आईएसआई के लिए काम करते हैं वह पश्चिम बंगाल में रहते हैं। इसे हमारे देश के खिलाफ काम करने के केंद्र के रूप में उपयोग कर रहे हैं। इनका साथ राज्य की मुख्यमंत्री दे रही हैं। बीजेपी पहले भी बंगाल में बमों की फैक्ट्रियां होने का आरोप लगाती रही है।