देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने जारी की अध्यक्ष पद के लिए अधिसूचना , इस प्रकार रहेगा पूरा चुनावी कार्यक्रम

देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। पार्टी की तरफ से आज गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनावी कार्यक्रम को लेकर तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के द्वारा यह अधिसूचना जारी की गई है।

कांग्रेस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर तक दाखिल किए जाएंगे। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारिख 8 अक्टूबर होगी। आठ अक्टूबर को ही उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। वहीं यदि जरुरत पड़ी तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा और उसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।मतदान सिर्फ उसी स्तिथ में होगा जब एक से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में होंगे।

गहलोत , थरूर और दिग्विजय सिंह का नाम आया सामने

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के संभवित चहरो में अबतक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , सांसद शशि थरूर और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम सामने आ रहा है। अशोक गहलोत का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। वहीं शशि थरूर भी चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। जबकि आज गुरुवार को दिग्विजय सिंह सोनिया गाँधी से मुलाकात करेंगे जिसके बाद इनके द्वारा भी उम्मीदवारी का ऐलान किया जा सकता है।

गौरतलब है कि राहुल गाँधी ने पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से पीछे हट गए हैं। हालाँकि लगातार उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है। कई राज्यों की कांग्रेस इकाई ने राहुल गाँधी को अध्यक्ष बनाने के का प्रस्ताव पारित कर दिया है। ऐसे में अगर आखिरी मौके में राहुल गाँधी यह जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए तैयार होते हैं तो मतदान टल सकते हैं।

MUST READ