भारत-चीन के बीच गतिरोध पर हुई वार्ता.. दोनों देशों के बीच अभी भी यहां है विवाद
भारत और चीन की सेनाओं ने पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध को हल करने के लिए डीबीओ और चुशूल में मेजर जनरल स्तर की वार्ता की। दोनों स्थानों पर भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व मेजर जनरल पीके मिश्रा और मेजर जनरल हरिहरन ने किया। डेपसांग प्लेन्स और सीएनएन जंक्शन पर मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत हुई है। इससे पहले भी भारत और चीन कई स्तर की बातचीत कर चुके हैं। डोकलाम में आमने-सामने आने के बाद गलवान में हुए खूनी संघर्ष के बाद दोनों देशों के रिश्ते बिगड़े हैं।