BIG BREAKING : सिद्धू के करीबी सुखजिंदर रंधावा होंगे पंजाब के अगले मुख्यमंत्री ,औपचारिक ऐलान बाकी
आखिरकार पंजाब कांग्रेस में चले लम्बे घमासान के पंजाब के अगले मुख्यमंत्री की मुहर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के करीबी माने जाने वाले सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम पर लगा दी गयी है। पंजाब कांग्रेस की ओर से सुखजिंदर का नाम फ़ाइनल करके भेज दिया गया है। पंजाब कांग्रेस के सभी विधायको की सहमति सुखजिंदर के नाम पर बन गयी है वहीँ अब हाईकमान का औपचारिक ऐलान बाकी रह गया है।
वहीँ पंजाब के अलगे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने को लेकर सुखजिंदर ने कहा कि शपथ ग्रहण तो जरूर होगा लेकिन मेरा या किसका ये नहीं पता। बता दें कि सुखजिंदर सिंह रंधावा 62 साल के हैं जो डेरा बाबा नानक सीट से विधायक हैं। रंधावा के नाम पर हाईकमान के ओर से भी सहमति लगभग बन चुकी है और जल्द ही औपचारिक ऐलान भी कर दिया जायेगा।
वहीँ रंधावा के साथ दो उपमुख्यमंत्री के नाम भी कांग्रेस आलाकमान ने तय कर लिए हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के निवास पर अम्बिका सोनी के साथ बैठक भी इस वक्त चल रही है। उपमुख्यमंत्री के नाम पर अरुणा चौधरी और भारत भूषण आशू के नाम को तय किया गया है।