नीरज के गोल्ड मेडल जीतने पर भाजपा नेता का अजीबोगरीब तर्क, कहा – खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलते ही कमाल,मोदी जी को..

टोक्यो ओलंपिक में जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत स्वर्ण पदक जीता ।भारत के लिए इतिहास रचते हुए 13 साल बाद ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक जिताया। इस ऐतिहासिक जीत पर नीरज चोपड़ा को पूरे देश ने बधाई दी वहीं सोशल मीडिया में भी नीरज चोपड़ा छाए रहे। भारत को गौरवान्वित का देने वाले इस पल को हर भारतवासी उत्साह के साथ मना रहा है। लेकिन नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक पर भी कहीं न कहीं सियासत का बट्टा लगने लगा। नीरज के स्वर्ण पदक जीतने पर भाजपा नेता ने एक अजीबोगरीब तर्क दिया जिसको सुनने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।

दरअसल नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद से ही सोशल मीडिया में यह ट्रेंड होने लगा कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलते ही भारत को गोल्ड मेडल मिल गया। सोशल मीडिया में खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटते स्वर्ण पदक जीतना ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स तक तो ठीक था लेकिन इसी बीच इसी ट्रेंडिंग के समर्थन में भाजपा के नेता भी उतर आए। मध्यप्रदेश के जबलपुर पाटन से भाजपा के विधायक पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता अजय विश्नोई ने नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर ट्वीट कर इसे खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने पर कमाल बता दिया और इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दे दिया। भाजपा नेता अजय विश्नोई ने ट्वीट कर कहा कि’ खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलते ही कमाल धन्यवाद नीरज धन्यवाद मोदी जी’।

बता दें कि 6 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम राजीव गांधी के नाम से हटाकर मेजर ध्यानचंद के नाम से देने का फैसला लिया था इसके बाद से ही खेल रत्न पुरस्कारों को लेकर राजनैतिक बयानों का सिलसिला जारी हो गया। वहीं नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद सोशल मीडिया में खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलते ही स्वर्ण पदक जीतना ट्रेंड करने लगा।

MUST READ