तालिबान के समर्थन में उतरे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ,कहा – तालिबान अपने देश को कराना चाहते हैं आजाद

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पूरे अफगानिस्तान में दहशत का माहौल है यही नहीं दुनिया भर के देशों की नजरें अफगानिस्तान पर टिकी हुई है दुनिया भर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर भारत में भी हलचल मची हुई है इसी बीच उत्तर प्रदेश से सपा के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे का समर्थन करते हुए नजर आए हैं।

अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सपा सांसद शफीकुर्रहमान एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में फंस सकते हैं दरअसल अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर सपा सांसद ने कहा कि वह (तालिबान) अपने देश को आजाद कराना चाहते हैं यह उनका मसला है वहां विदेशी हुक्मरान क्यों रहना चाहिए।

सपा संसद शफीकुर्रहमान ने कहा कि जब भारत अंग्रेजो के कब्जे में था तब पूरा भारत आजादी के लिए लड़ाई लड़ी था अब तालिबान अपने देश को आजाद करके चलाना चाहता है। सपा संसद ने कहा कि अब वहां भी अमेरिका ने कब्जा कर रखा है पहले रूस का कब्जा था अब वो भी अपने देश को आजाद कराना चाहते हैं। यब उनका व्यक्तिगत मामला है।सपा सांसद ने कहा कि वहां अमेरिका की हुक्मरानी क्यों रहेगी?

सपा संसद शफीकुर्रहमान ने कहा कि तालिबान एक ताकत है। तालिबान ने अमेरिका और रूस के पैर नहीं जमने दिए। उन्होंने कहा कि तालिबान अपने देश को खुद चलाना चाहते हैं अपने तौर तरीके से चलाना चाहते हैं।वहीं सपा संसद ने कहा कि इससे हमें नहीं डरना चाहिए हम मजबूत देश हैं,हम किसी से कमजोर नही हैं।हमारे देश मे कब्जा करने कोई आएगा तो सारा देश साथ खड़ा है ।

MUST READ