सपा नेता अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा.. उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी जनता

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैं घोसी विधानसभा के सभी मतदाताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। लोकतंत्र में अपने वोट का भरोसा तोडऩे वालों को घोसी विधानसभा की जनता सबक सिखाएगी। गौरतलब है कि घोंसी से सपा विधायक दारा सिंह चौहान ने इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया है। इसलिए यहां उपचुनाव हो रहे हैं। घोंसी से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच सीधी टक्कर है। यहां के उपचुनाव में मतदान पांच सितंबर को होगा, जबकि वोटों की गिनती आठ सितंबर को होगी।

MUST READ